कोरिया / सामाजिक संगठन शहीद भगत सिंह ब्रिगेड छत्तीसगढ़ इकाई के सामाजिक कार्य क्षेत्र में रुचि रखने वाले व समाज के प्रति एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने वाले, मृदुभाषी, मिलनसार अजय विश्वकर्मा को शहीद भगत सिंह ब्रिगेड का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पूर्व में श्री विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष व कोरिया/सरगुजा के नियुक्ति प्रभारी के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
संघठन के प्रति समर्पण व कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति व प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया पटनिहा द्वारा इनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए सर्व सम्मति से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया है और संघठन द्वारा दी जा रही जवाबदेही के प्रति आशा व्यक्त की है। इसी कड़ी में अजय विश्वकर्मा ने अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक संघठन के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की बात कही।
