Advertisement Carousel

जमीन विवाद में अधेड़ की हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार 2 फरार

कोरिया / जिले खड़गवां पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझने में सफलता पाई है। हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मामला खड़गवां थाने के छोटे साल्ही ग्राम का है जहा 9 जुलाई की शाम तीन लोगो के द्वारा ग्रामीण श्रीराम की हत्या कर दिया गया था।

खड़गवां थाने के अंतर्गत ग्राम छोटे साल्ही में 9 जुलाई को सुबह सात बजे ग्रामीण रूप नारायण के मकई बाड़ी में मृतक श्रीराम का दो बैल चर रहा था जिसे भागते हुये रूप नारायण श्रीराम के घर पंहुचा और अवाज लगाया पर घर से कोई अवाज नहीं आया। तब घर के सामने गया। घर का दरवाजा खुला था तो अंदर चला गया और देखा की खाट के ऊपर श्रीराम चित हालात में मरा पड़ा हुआ है खून से लथपथ है। श्रीराम की हालात देख रूप नारायण इसकी सूचना सर्वप्रथम पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस मौक़े पर पहुचकर अज्ञात व्यक्तिओ पर हत्या का अपराध कायम कर लाश का पंचनामा किया व पोस्टमार्टम लिए भेज दिया।

मृतक घर में अकेला ही रहता था। पुलिस के लिए इस अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं था। पुलिस ने अपने उच्चधिकारिओ को इसकी सुचना दिया और उनके आदेशानुसार चिरमिरी सीएसपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी खड़गवां के द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी गई। इस दौरान पता चला कि पूर्व में मृतक श्रीराम और संदेही लालसाय जो की बड़े कलुआ का रहने वाला है दोनों के बिच जमीन विवाद चल रहा था। विवादित जमीन का पट्टा लालसाय के नाम था लेकिन 25 – 30 सालों से श्रीराम उस जमीन पर काबिज था। जमीन दलाल अमर साय और दलगंजन लोहार साथ मिलकर जमीन का सौदा ढाई लाख रूपय में इकरारनामा किया था एवं 50 हजार रूपए एडवांस लालसाय को दिया जा चुका था। उक्त विवादित जमीन को लालसाय अपने कब्जे में लेने के लिए अमर साय एवं दलगंजन लोहार एक राय होकर 7 जुलाई को ग्राम बड़े कलुआ से अमरसाय के मोटरसाइकिल में लालसाय दलगंजन और अमरसाय तीनों मिलकर छोटेसाल्ही मृतक श्रीराम के घर जाकर डंडा और फावड़ा से मारकर मौत के घाट उतार दिए और फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि लालसय को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दो आरोपी अमर साय दलगंजन फरार है। जिसको जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!