00 प्रदेश के गृह मंत्री श्री पैकरा और श्रम मंत्री श्री राजवाडे ने पुश्प चक्र अर्पित कर उन्हें दी विनम्र श्रध्दांजलि
कोरिया / प्रदेश के पहले वित्तमंत्री रहे डॉ रामचंद्र सिंहदेव अलविदा कह चुके हैं। शनिवार को हजारों लोग उनके आखिरी दर्शन को पहुंचे। उन्हें ताउम्र अपराजेय योद्धा के नाम से जाना जाता रहेगा। बता दे की उनके कामों की कहानी कुछ यूं थी कि विरोधी भी उनके कायल रहे है। उनकी अंतिम यात्रा पर शव को तिरंगे में लपेट कर उनके वाहन को खास तौर से सजाया गया था। भूतपूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय डाॅ.रामचन्द्र सिंहदेव की भतीजी श्रीमती अंबिका सिंह देव ने उन्हें मुखाग्नि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
देखें वीडियों …..
श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने इस दौरान कहा की मेरा उनसे बचपन से लगाव था। उन्होंने जिले व प्रदेश के लिए जो किया है वो इतिहास के पन्नो में छपा हुआ है।
अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग – डॉ रामचंद्र सिंहदेव के अंतिम यात्रा में राजनीति की दिग्गज हस्तियों समेत आम लोग भी शामिल हुए। सालों तक बेदाग छबि के साथ राजनीति के जरिए लोगों का सेवा करने जब अपने आखिरी सफर पर निकले तो उनके अंतिम दर्शन को बेकरार हर आंख नम थी। हर कोई अपने इलाके के कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिये बैचेन था।
इस दौरान इस अवसर पर भूतपूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय डाॅ.रामचन्द्र सिंहदेव के परिवार के सदस्य भूपेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, लाल विजय प्रताप सिंह, अनंत पाल सिंह, दीपेन्द्र सिंह, श्रीमती बृज राज कुमारी, सुश्री ज्योत्सा कुमारी, रामसेवक पैकरा, श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े, डॉ चरणदास महंत, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, कोरबा विधायक जय सिंह अग्रवाल, सूरजपुर क्षेत्र के खेल साय सिंह, रामपुर क्षेत्र के विधायक श्याम लाल कंवर, लुंड्रा क्षेत्र के विधायक चिंतामणि महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष कोरिया तीरथ गुप्ता, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, नपा अध्यक्ष अजीत लकडा, जिला एवं सत्र न्यायाधीष विजय कुमार एक्का, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, प्रेम साय सिंह एवं बोध राम कंवर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, शैलेश शिवहरे, रामावतार अलग्मकर, बबिता सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद सिंह, प्रवक्ता आशीष ठबरे, अजय सिंह, सरगुजा संभाग आयुक्त अविनाश चम्पावत, कलेक्टर कोरिया नरेंद्र दुग्गा, एस पी कोरिया विवके शुक्ला सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, नगरवासी एवं ग्रामीणजन और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
