00 प्रदेश के गृह मंत्री श्री पैकरा और श्रम मंत्री श्री राजवाडे ने पुश्प चक्र अर्पित कर उन्हें दी विनम्र श्रध्दांजलि
कोरिया / प्रदेश के पहले वित्तमंत्री रहे डॉ रामचंद्र सिंहदेव अलविदा कह चुके हैं। शनिवार को हजारों लोग उनके आखिरी दर्शन को पहुंचे। उन्हें ताउम्र अपराजेय योद्धा के नाम से जाना जाता रहेगा। बता दे की उनके कामों की कहानी कुछ यूं थी कि विरोधी भी उनके कायल रहे है। उनकी अंतिम यात्रा पर शव को तिरंगे में लपेट कर उनके वाहन को खास तौर से सजाया गया था। भूतपूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय डाॅ.रामचन्द्र सिंहदेव की भतीजी श्रीमती अंबिका सिंह देव ने उन्हें मुखाग्नि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग – डॉ रामचंद्र सिंहदेव के अंतिम यात्रा में राजनीति की दिग्गज हस्तियों समेत आम लोग भी शामिल हुए। सालों तक बेदाग छबि के साथ राजनीति के जरिए लोगों का सेवा करने जब अपने आखिरी सफर पर निकले तो उनके अंतिम दर्शन को बेकरार हर आंख नम थी। हर कोई अपने इलाके के कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिये बैचेन था।

राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई – राजकीय सम्मान का मतलब है कि इसका सारा इंतज़ाम राज्य सरकार की तरफ़ से किया गया था, जिसमें पुलिस बंदोबस्त पूरा था। शव को तिरंगे में लपेट कर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
अलविदा कोरिया कुमार …अंतिम विदाई ..
कौन तय करता है राजकीय सम्मान? पहले ये सम्मान चुनिंदा लोगों को ही दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। अब स्टेट फ़्यूनरल या राजकीय सम्मान इस बात पर निर्भर करता है कि जाने वाला व्यक्ति क्या ओहदा या क़द रखता है। राज्य सरकार के विवेक पर निर्भर करता है। वो इस बात का फ़ैसला करती है कि व्यक्ति विशेष का क़द क्या है और इसी हिसाब से तय किया जाता है कि राजकीय सम्मान दिया जाना है या नहीं।

इस दौरान इस अवसर पर भूतपूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय डाॅ.रामचन्द्र सिंहदेव के परिवार के सदस्य भूपेन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, लाल विजय प्रताप सिंह, अनंत पाल सिंह, दीपेन्द्र सिंह, श्रीमती बृज राज कुमारी, सुश्री ज्योत्सा कुमारी, रामसेवक पैकरा, श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े, डॉ चरणदास महंत, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, कोरबा विधायक जय सिंह अग्रवाल, सूरजपुर क्षेत्र के खेल साय सिंह, रामपुर क्षेत्र के विधायक श्याम लाल कंवर, लुंड्रा क्षेत्र के विधायक चिंतामणि महाराज, चिरिमिरी महापौर के डोमरु रेड्डी, भाजपा जिला अध्यक्ष कोरिया तीरथ गुप्ता, नपा अध्यक्ष बैकुण्ठपुर अशोक जायसवाल, नपा अध्यक्ष अजीत लकडा, जिला एवं सत्र न्यायाधीष विजय कुमार एक्का, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, प्रेम साय सिंह एवं बोध राम कंवर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, शैलेश शिवहरे, रामावतार अलग्मकर, बबिता सिंह, रामधनी गुप्ता, भानुपाल, डॉ विनय जायसवाल, कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद सिंह, प्रवक्ता आशीष ठबरे, अजय सिंह, सरगुजा संभाग आयुक्त अविनाश चम्पावत, कलेक्टर कोरिया नरेंद्र दुग्गा, एस पी कोरिया विवके शुक्ला सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, नगरवासी एवं ग्रामीणजन और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
