Advertisement Carousel

ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पर रोक, रेलवे ने यात्रियों से की अपील

विद्युत उपकरणों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का निर्णय

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के कोचों में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट की बिजली आपूर्ति रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखते हुए लागू की जा रही है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखें और रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्जिंग पर न लगाएं। यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की जागरूकता और सहयोग सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में यात्रियों से इस व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!