भोपाल पहुंचकर स्वर्गीय काशी बाई के चित्र पर अर्पित किए पुष्प, शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी स्वर्गीय काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
