बलरामपुर / राष्ट्र निर्माण मे मुस्लिम समाज की भूमिका विषय पर आज सुपेला भिलाई छत्तीसगढ मे व्याख्यान व गोष्ठी का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ प्रांत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे संघ विचारक Rss राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक ने अपने विचार व्यक्त किए। अखिल भारतीय मुस्लिम युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष अज़ीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम मे राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के प्रदेश संयोजक व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डा.सलीम राज छत्तीसगढ राज्य उर्दू अकादमी की उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मा.नजमा अजीम खान राकेश पांडेय अहिवारा विधायक सांवला राम डाहरे ने विचार रखे। कार्यक्रम मे मुस्लिम मंच की संयोजिका रेहाना खान संयोजक राजू खान सहित वरिष्ठ नागरिक मुस्लिम समाज के विद्वान व भाजपा के कार्यकर्तागण भारी तादाद मे शामिल हुए।
