Advertisement Carousel

हम उस प्रदेश के वासी है, जहा सरकार शराब बेचती है और और अस्पताल प्राइवेट कर देती है : सुबोध हरितवाल

रायपुर / छग युवा कांग्रेस के महासचिव सुबोध हरितवाल ने आज एक बयान जारी करते हुए इस प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा की ये छग देश का ऐसा पहला प्रदेश होगा जहा मुख्यमंत्री खुद डॉक्टर है फिर भी सरकार शराब बेचने में और राजस्व कमाने में व्यस्त है आठ ही साथ इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यह सरकारी अस्पताल को प्राइवेट हाथो में दे दिया गया।

सुबोध हरितवाल ने कहा कि यह सरकार अपने संवेदनशील हिने का दावा करती है पर ये दावे सिर्फ और सिर्फ कागज और होर्डिंग पोस्टर तक ही सीमित है। जमीन पर आकर कोई देखे तो इस सरकार ने सिर्फ छग की जनता को धोखा दिया है और हर वो काम किया है जो सरकार की नीयत पर सवाल उठाती है।

सुबोध हरितवाल ने कहा कि इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि हमारा मुख्यमंत्री एक डॉक्टर होते हुए भी यहा नसबंदी कांड, ऑंखफोड़वा कांड, बस्तर के सुदूर अंचलो में लोगो का शव को कंधो पर उठाना और अब सरकारी अस्पतालों के निजीकरण जैसी घटनाएं होती है।

सुबोध हरितवाल ने कहा की इन सब घंटनाओ का जवाब जनता चुनाव में वोट का बटन दबाकर देगी बस कुछ दिन और इंतज़ार करें। और कांग्रेस की सरकार आने पर हम इस निजीकरण को निरस्त करने के साथ ही शराबबंदी को तत्काल प्रभाव से लागू करेंगे।

error: Content is protected !!