Advertisement Carousel

सरकारी अस्पतालों का निजीकरण, सरकार की बड़ी विफलता का परिचय है – संजीव अग्रवाल

** “दारु बेचे सरकार, अस्पताल देखे ठेकेदार”! वाह रे रमन सरकार!

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रवक्ता व मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल ने कल रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित अॉडिटोरियम में हुए घोटाले पर सनसनी खेज़ खुलासा करने के बाद आज फिर आक्रामक तेवर दिखाते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि क्या सरकारी तंत्र पूरी तरह से विफल हो गया है कि सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों का निजीकरण किया जा रहा है?

एक ओर जहां सरकारी अस्पतालों को करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया जाता है तथा उसमें सुविधाओं और रखरखाव के लिए लाखो रुपये खर्च किए जाते रहे है क्या सरकारी राशि का आज तक दुरुपयोग होता आया है? आखिर चुनावी वर्ष में राज्य की भाजपा सरकार के सामने ऐसी कौन सी आफत आ गई है कि सरकारी अस्पतालों का निजीकरण करने की आवश्यकता आन पड़ी है? इससे साफ जाहिर है कि राज्य की भाजपा की रमन सरकार बाकी सभी मोर्चों की तरह ही इस मोर्चे पर भी विफल हो गई है, सरकारी अस्पतालों को निजी कंपनियों को देना कुल मिलाकर एक सौदेबाजी है क्योंकि चुनाव नजदीक है और भाजपा को पता है कि इस बार वो बुरी तरह से चुनाव हार रही है इसलिए छत्तीसगढ की धरोहर पूराने अस्पताल ओ को भी बेचने में लगी हुई है क्या सरकार का काम शराब बेचना, सरकार का काम है नशा मुक्त समाज की स्थापना करना और यहाँ ये भ्रष्टाचारी लोग सत्ता और पैसों के लिए खुद ही नशा बेच रहे हैं जो कि समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है।

संजीव अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब 15 साल से भाजपा का चाल और चरित्र भली भांति पहचान चुकी है और इस साल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मुँह तोड़ जवाब देने का मन बना चुकी है और अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ के उत्थान के लिए सत्ता के सिंहासन पर काबिज करेगी।

error: Content is protected !!