|
०० हसदेव का पानी अरपा नदी में लाने सर्वे करने मंत्री ने 28 करोड़ की राशि मंजूर की है: अमित |
| पेंड्रा / हसदेव नदी का पानी अरपा नदी में लाने सर्वे कार्य के लिए सिंचाई मंत्री ने 28 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। नदी जोड़ो अभियान का लाभ छत्तीसगढ़ को नहीं मिला है। सरकार ने इसका प्रस्ताव ही केंद्र सरकार को नहीं भेजा था। यह बात विधायक अमित जोगी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
रविवार को विधायक जोगी ने कहा 15 सितंबर 2015 को सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में हसदेव से अरपा नदी को जोड़ने व हसदेव का पानी पाइप लाइन से मरवाही लाने का प्रस्ताव रखा था। सिचाई मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर इसके सर्वे के लिए 28 करोड़ की राशि स्वीकृति की है। हसदेव नदी के पानी का लाभ छत्तीसगढ़ के लोगों को नहीं मिलता। सूखती अरपा को बचाने इसे हसदेव नदी से जोड़ने सिचाई मंत्री ने प्रमुख अभियंता जल संसाधन को प्रारंभिक सर्वेक्षण कने निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा हसदेव से अरपा नदी को जोड़ने के खर्च काे केंद्र सरकार को वहन करना चाहिये। नदी जल विवाद पर भी चुप कराने की कोशिश की गई, मै इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठुंगा। पोलावरम परियोजना छत्तीसगढ़ के लिए नुकसानदायक है। इसमें 40 हजार बस्तरवासी बेघरबार हो जाएगे। कोया और दोरला जैसी दुर्लभ संरक्षित आदिवासी जनजाति खत्म हो जाएगी। कन्हर नदी पर बन रहा बांध भी अनुपयोगी है। विधायक जोगी ने कहा जलेश्वर महादेव की सुरक्षा पर सरकार का ध्यान नही है। वर्तमान राजनितिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए अजीत जोगी के द्वारा मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी द्वारा गोगपा के हीरासिंग मरकाम को समर्थन की घोषणा पर बतया की यह एक राजनितिक निर्णय है जो आज की परिस्थितियों को देखते हुये हमने लिया है। |
अब कोरिया के हसदेव का पानी अरपा नदी तक लाने की तैयारी में : अमित जोगी
