रायपुर, 21 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
जनदर्शन का आयोजन मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आने वाले नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्याएं रख सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय जनदर्शन के दौरान आमजनों की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ ही नागरिकों की शिकायतों के समाधान की दिशा में पहल की जाएगी।
