Advertisement Carousel

पीएल पुनिया के आने से कांग्रेस मजबूत : उन्हें किया गया बाहर जिनके कारण हो रहा था नुकसान – धनंजय ठाकुर

रायपुर / कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया को जोगी ने हारा हुआ, कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाला कहने पर पलटवार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा पी एल पुनिया के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने से कांग्रेस की ताकत बढ़ी है जिस प्रकार से पार्टी में रहकर पार्टी के अहित में काम करने वालो को बाहर का रास्ता दिखाया। उससे कार्यकर्ताओ में अपार ऊर्जा का संचार हुआ है।

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले षड्यंत्रपूर्वक हुई राजनीतिक हत्या कांड झीरम घाटी नक्सली हमला के लिए जनता भाजपा सरकार एवं भाजपा के सहयोगियों को जिम्मेदार मानती है। झीरम घाटी कांड की षडंयत्रकारियो के बारे में जनता जो कहती है और मानती है उन्हीं बातों को छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने दोहराया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झीरम घाटी कांड की जांच में विघ्न उत्पन्न कर सच को छुपाया जा रहा है लेकिन सच्चाई जनता भली भाँति जानती है। हत्याकांड में कौन-कौन शामिल थे? जांच को बाधित कर षडयंत्रकारियों को अदालत की निगाह से कौन बचाने में लगा है? छत्तीसगढ़ के लोग सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं पर कोई सुहागिन का सिंदूर उजाड़े, पिता की हत्या कर पुत्र को अनाथ करें, बुजुर्ग माता-पिता का सहारा छीने, ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ की जनता माफ नहीं करती। जनता अब भाजपा और भाजपा के सहयोगियों को मतदान के जरिये लोकतांत्रिक तरीकों से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी हैं। राज्य की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, महिला, मजदूर, युवा के हक अधिकार की जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ रहे कांग्रेस के नेताओं पर अर्नगल आरोप लगा कर जनता का विश्वास खो चुके लोग राज्य की भाजपा सरकार को बचाने में लगे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सच्चाई सामने आने से रोकने के लिये भाजपा और भाजपा के सहयोगी दल किस-किस की जुबान को बंद करेंगे। सरकार में बैठे लोग जांचदल को चुप करा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य की जनता को बताएं आखिर परिवर्तन यात्रा में निकले कांग्रेस के नेताओं के सुरक्षा व्यवस्था को ठीक जीरम घाटी में क्यों हटाया गया? क्यों परिवर्तन यात्रा के पूरे मार्ग में सुरक्षा नहीं दी गयी? अब जनता के सामने सच्चाई आ चुकी है।

प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में परिवर्तन आयेगा। राज्य की भ्रष्टाचार कुशासन को उखाड़ फेकने कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के साथ कमर कस कर खड़ी है। 

error: Content is protected !!