Advertisement Carousel

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे की बैठक दिल्ली में संपन्न, आगामी चुनाव के संदर्भ में संवाद किया गया

** राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नेताम की अध्यक्षता एवं संगठन महामंत्री के विशेष उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
वसीम बारी, रामानुजगंज / नई दिल्ली में अनुसूचित जन जातिमोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामविचार नेताम के अध्यक्षता एवं संगठन महामंत्री रामलाल के विशेष उपस्थित में आयोजित किया गया एवं आगामी चुनावों के संदर्भ में संवाद किया गया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश व समाज में होने वाले क्रांतिकारी परिवर्तन को जन-जन तक ले जाने का आह्वान सहित सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ बनाने संकल्प लिया गया।

आगामी लोकसभा और चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर शनिवार और रविवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खास बात यह रही के मोर्चे के सभी कार्यकर्ताओं से ‘नमो एप’ डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मोर्चे के कार्यकर्ताओं से जनजाति के लिए विशेष कार्यक्रम या त्यौहारों का आयोजन करने के लिए कहा गया है, जिसका फायदा आगामी चुनावों में पार्टी को मिल सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल और राष्ट्रीय संयोजक भागवत शरण माथुर समेत मोर्चे के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में निचले स्तर पर आमजन के बीच केन्द्र सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई ।

भाजपा जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप तिवारी के मुताबिक आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने को लेकर पार्टी मुख्यालय में 28 और 29 जुलाई को यह बैठक आयोजित किया गया था। 28 जुलाई को 3 बजे से पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जबकि 29 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ बैठक सम्पन्न हुई, जो सबह 10 बजे से लेकर शाम तक चली।

अनुप तिवारी ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए हमारे संवाददाता वसीम बारी से बताया कि पिछले दिनों आयोजित भाजपा के सभी मोर्चों की बैठक में कुछ टास्क भी दिए गए थे, उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मांगी गई है। इन कार्यों की सूची में बूथ संयोजक की नियुक्ति, राज्य, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर सोशल मीडिया टीम बनाने और सभी कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड कराने जैसे अहम टास्क सौंपे गए थे। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के पदाधिकारियों से जनजातियों से संबंधित विशेष त्यौहारों और कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए कहा गया है, ताकि चुनावों में बेहतर परिणाम मिल सकें।      

इसके अलावा पदाधिकारियों से जिला मंडल और बूथ स्तर पर काम कर रही टीमों के पते, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस की सूची मांगी गई है। साथ ही स्थानीय स्तर पर एमपी, एमएलए, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, मंडी बोर्ड चेयरमैन जिला कॉपरेटिव बैंकों और सोसाइटीज के अध्यक्षों के अलावा म्यूनिसिपल कमेटी के चैयरमैन जैसे तमाम पदासीन लोगों के नाम-पते और फोन नंबर समेत सूची मांगी गई है।

error: Content is protected !!