Advertisement Carousel

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान शिव के जयकारे से गुंजा रामानुजगंज

वसीम बारी, रामानुजगंज / श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन है। वह भी सावन का सोमवार हो तो आस्था दोगुनी हो जाती है इस बार श्रावण मास की शुरूआत शनिवार से हुई। जिस वजह से प्रथम सोमवार को शिव मंदिर में भीड़ उमड़ना स्वाभाविक था। जयकारों के साथ जब मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ रहा था तो व्यवस्थापकों के पसीने छूट जा रहें थें। हालांकि इस वर्ष भक्तों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थापकों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

भक्तों द्वारा नगर का भ्रमण करते हुए पहाड़ी मंदिर पर भी पूजा अर्चना किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए भक्तों की टोली के साथ साथ व आगे पीछे पुलिस भी तैनात थी। हर तरफ भगवान शिव के जयकारे लगाए जा रहे थें अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गीत संगीत की धुन पर लोग समूह में मंदिरों की तरफ आते जाते देखें गये। नगर रामानुजगंज में हर तरफ भगवान शिव की भक्ति का वातावरण रहा।

error: Content is protected !!