कोरिया से राकेश मेघानी की रिपोर्ट / जिले के मनेन्द्रगढ़ में श्रम विभाग के साईकिल और सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में पहुचे मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम में पर्याप्त सामग्री नहीं होने से श्रम विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास ली और अधिकारियों को ऐसे फटकार लगाई की अधिकारी स्तब्ध से हो गए और अंततह कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
आपको बता दे की पूरा मामला मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र का है जहाँ आज श्रम विभाग के अधिकारियों ने साईकिल और सिलाई मशीन वितरण करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया था और मनेन्द्रगढ़ के सभी वार्डो से पार्षदों और जन प्रतिनिधियो को भी बुलाया गया था। इस वजह से वार्ड के पार्षदों ने अपने वार्ड के ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियो को कार्यक्रम में बुलाया, हितग्राही भी पहुचे पर कार्यक्रम में काफी अफरा – तफरी मच गई। चूँकि श्रम विभाग की सूची में कई हितग्राहियो का नाम तो था लेकिन सामग्री नहीं थी। जिसे देख भाजपा और कांग्रेस के पार्षद काफी नाराज हो गए।
तभी जब कार्यक्रम में मुख्य आथित के रूप में विधायक श्याम बिहारी पहुचे और अव्यवस्था देखें तो उनसे रहा नही गया। उन्होंने आधिकारियों को जमकर फटकार लगाया और कहाँ की जब सामग्री नहीं था तो इतने लोगो क्यों बुलाया गया। टांग देंगे अगर हमारे विधानसभा में ऐसा होगा तो ? फिर विधायक ने कार्यक्रम को स्थगित कर अगले सोमवार तक पूरे सामग्री की व्यवस्था करने का आदेश भी दिया और सभी हितग्राहियो को वितरण करने को कहाँ।
कार्यक्रम स्थगित होने के उपरांत इलाके से आए वार्डवासी में भी काफी आक्रोश था। लोगों ने कहा कि जब कुछ देना नही था तो हमें क्यों बुलाया गया था।
देखें वीडियों …
कार्यक्रम के बाद जब विधायक श्यामविहारी जायसवाल से हमनें उनके इस गुस्से के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ इस तरह सफाई दी कि – नही हमारे जिले में कलेक्टर, sdm सारे अधिकारी अच्छे है, आज अधिकारियों के साथ समन्वय की कमी रही, मैं अपने कार्यकाल में 2से3 बार ही नाराज हुए हुआ हूं, होना नही चाहिए था पर मैं भी एक मनुष्य हु लोगों की पीड़ा देख हो गया था।
