Advertisement Carousel

भारत स्काउट्स का अलंकरण समारोह आयोजन, स्काउट आंदोलन से होगा सशक्त समाज का निर्माण – नरेन्द्र दुग्गा

00 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया की आमसभा की बैठक सम्पन्न

कोरिया / भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ जिला संघ कोरिया के तत्वाधान में जिला स्तरीय वार्षिक अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन मानस भवन बैकुण्ठपुर में मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार दुग्गा कलेक्टर कोरिया एवं विशिष्ट अतिथि विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कोरिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र तिवारी अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया, पंकज गुप्ता जिला मुख्य आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट राकेश पाण्डेय्, जिला परिषद के उपाध्यक्षगण नरेश सोनी, कृष्णा शेखदार, विवेक सिद्दीकी, सुमन नायक, विशेष आमंत्रित सदस्य शैैलेन्द्र कुमार मिश्रा, सहा0 राज्य संगठन आयुक्त स्का0 सरगुजा संभाग मचांसीन रहे। कार्यक्रम का शुभांरभ बेडेन पावेल के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जलन कर उन्हें पुष्प अर्पित कर किया गया।

अलंकरण समारोह मे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के करकमलों से जिले में उत्कृष्ठ सेवा कार्य करने वाले स्काउट्स-गाइड्स, स्काउटर- गाइडर, प्राचार्यगण, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारीगण, विकासखण्ड एवं सहा0 विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर श्री दुग्गा ने अपने उद्बोधन में जिला स्काउट संघ को बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि जीवन के क्षेत्र में कडी प्रतियोंगिताओं का सामना करना होता है और जो संघर्ष करते हुए आगे बढते हैं उन्हें सफलता, उचांईया अवश्य प्राप्त होती है और स्काउटिंग आन्दोलन बच्चों को मजबूत समाज निमार्ण का अवसर प्रदान करता है। जिससे सशक्त एवं सुयोग्य नागरिक बनते है।

पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सभी को बधाई देते हुए कहा कि स्काउटिंग बच्चों में साहस भरता है और अनेक गतिविधियों में भाग लेकर समाजोपयोगी बनते है। सांथ ही यातायात नियंत्रण जागरूकता अभियान, पेय जल सेवा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में स्काउट््््स-गाइड्स की भागीदारी की प्रशंसा किए।

जिला मुख्य आयुक्त पंकज गुप्ता ने कहा कि, स्काउट कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे सहयोग की सराहना की।

जिला संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, विद्यालयों में गतिविधियों के आयोजन को बढ़ाने पर जोर दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले की टीम की सराहना की एवं वर्ष भर स्काउटिंग गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला सचिव जय प्रकाश साहू, जिला संगठन आयुक्त स्का0 नागेश्वर साहू, जिला संगठन आयुक्त गा0 श्रीमती मोती प्रधान, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्का0 शान्तनु कुर्रे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गा0 श्रीमती जेरमिना एक्का, विकास खण्ड सचिव रंजीत सिंह, रवि पाण्डये, उपेन्द्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव सहित विभिन्न संस्थाओं के प्राचार्य, स्काउटर-गाइडर, स्काउट-गाइड एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया की आमसभा की बैठक सम्पन्न –

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ जिला संघ कोरिया के तत्वाधान में जिला स्तरीय वार्षिक आमसभा की बैठक मानस भवन बैकुण्ठपुर में देवेन्द्र तिवारी अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में विषिष्ट अतिथि पंकज गुप्ता जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया, अगुस्टिना खलखो सहा0 संचालक, एम0 आर0 भगत सहा0 जिला क्रीडा अधिकारी, जिला परिषद के उपाध्यक्षगण नरेश सोनी, कृष्णा शेखदार, विवेक सिद्दीकी, सुमन नायक, विशेष आमंत्रित सदस्य शैैलेन्द्र कुमार मिश्रा, सहा. राज्य संगठन आयुक्त स्का0 सरगुजा संभाग, जिला सचिव जय प्रकाश साहू, जिला संगठन आयुक्त स्का0 नागेश्वर साहू, जिला संगठन आयुक्त गा0 मोती प्रधान, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्का0 शान्तनु कुर्रे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गा0 जेरमिना एक्का, उपस्थित रहे। सभी विकासखण्ड के सचिव एवं जिला सचिव द्वारा वर्ष भर के आय व्यय का विवरण सदन के समक्ष रखा गया। स्काउटिंग गतिविधियो के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम को सदन के समख प्रस्तुत कर विद्यालय स्तर पर विभ्भिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। शा0उ0मा0वि0 पोंडी बचरा में वृहद स्वास्थ्य चेतना शिविर 03 दिसम्बर 2018, शा0उ0मा0वि0 बिशुनपुर में विज्ञान मेला 07 जनवरी 2019, शा0बा0उ0मा0वि0 पटना में स्काउट के खेल प्रतियोगिता, वन्दना शिक्षा निकेतन जनकपुर में हस्तकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं शा0उ0मा0वि0 कटगोडी में कैरियर गाइडेंस के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष भर के स्काउट प्रशिक्षण की तिथियां एवं स्थान का चयन किया गया। कार्यक्रम में सभी विकास खण्डों के सचिव, विभिन्न संस्थाओं के प्राचार्य, स्काउटर-गाइडर, स्काउट-गाइड उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!