वसीम बारी बलरामपुर / मंडल स्तरीय शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ कार्यकर्ताओ की बैठक बलरामपुर जिला भाजपा कार्यालय अधौरा में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव के आतिथ्य मे मंण्डल अध्यक्ष दीनानाथ यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण दीप प्रज्वलन कर हुआ।
बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहां की हम सभी को बूथ लेवल पर योजनाबद्ध रूप से कार्य करना है। तथा इसलिए प्रत्येक बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओ को तटस्थता के साथ एक जुटता का परिचय देते हुए भाजपा के जीत के लिए कार्य करना है। जब हम बूथ जीतेंगे तभी पुनः राज्य एवं केंद्र में सरकार बनाएंगे। पार्टी में समर्पण का भाव होना चाहिए। जिस बूथ, शक्ति केंद्र में आप रहते हैं उसे आपको देखना है साथ ही प्रत्येक जोनवार जिले के पदाधिकारीयो को प्रभारी नियुक्त करने कार्यगति दिया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि भले ही आप मंडल जिला या प्रदेश के पदाधिकारी क्यों ना हों, उस बूथ में आपको सबसे पहले जीत दर्ज करने के लिए कार्य करना है अगर आप हार रहे हैं तो आप पार्टी के हित में कार्य नहीं कर रहे हैं आप पार्टी के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। पार्टी ने आपको जो दायित्व दिया है आप पूर्ण ईमानदारी, जिम्मेवारी के साथ कार्य करें और अपना बूथ जितवाएँ। आने वाला समय में हमारा रणक्षेत्र बूथ ही है।

जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दुबे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज हम 15 वर्षों से सरकार में हैं राज्य मे चौथी बार सरकार बनाने पर हम सभी को कार्य करना है, बूथ स्तर पर हमारी इकाई सक्रिय है। पूर्व में मंडल तक ही हम सीमित रहते थे। हम जो बूथ हारे हैं उस पर हमें कार्य करना है समय बहुत कम है लगभग 2 माह का समय आपके पास शेष बचा है, उसे ध्यान रख कर के कार्य करें। आज पूरा विश्व में हम सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी के सदस्य हैं। केंद्र में हमारी सरकार है और देश के अधिकतर राज्यों में आज हम सत्ता पर हैं राज्य में भी हम अच्छी स्थिति पर है। बस हम सभी को संगठन हित में कमल फूल के लिए कार्य करना है और 65 प्लस के लक्ष्य को ध्यान में रखकर के कार्य करना है।
इस बीच मंडल अध्यक्ष दीनानाथ यादव ने बताया कि अच्छा परिणाम लाने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत कर बूथ के परिणाम को बदलना है चुनाव में विधानसभा का प्रत्याशी बूथ में चुनाव नहीं लड़ना है बूथ में स्थानीय नेता बूथ के प्रभारी ही चुनाव लड़ते हैं। अब सोशल मीडिया का जमाना है। इस माह से स्काई योजना के तहत पूरे राज्य में मोबाइल फोन वितरण किए जा रहे है, लोगों के घर-घर तक सोशल मीडिया के माध्यम से हम पार्टी के हित में संदेश पहुंचा सकते हैं। उसके लिए हम कार्य करेंगे साथ ही पन्ना मतदाताओ पर जोर देते हुए कहां की बूथ लेवल पर मतपत्र को देख कर कार्य करें जनता को सरकार की योजनाओं से खुश है आपको बस लाभार्थियों से मिलकर बात करना है और शासन की योजनाओं को बताना है।
उद्बोधन के आखिरी दौर में जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव ने बताया कि जल्द ही संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व सौदान सिंह जी बलरामपुर जिले का बैठक लेंगे आगामी बैठक के दौरान हम सभी को पूर्ण तैयारी कर लेनी होगी जिससे विधानसभा की जीत का दावा पक्का हो सके अतः हम समस्त कार्यकर्ताओं को तटस्थता के साथ कार्य क्षेत्र में गति देनी होगी।
बैठक का आभार व्यक्त दिवाकर मुखर्जी ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव, विनय पैकरा, ओम प्रकाश जायसवाल, देवव्रत चंद्रवंशी,भानु प्रकाश दीक्षित, हर्षवर्धन सिंह, बिहारी पाल, दिवाकर मुखर्जी, अभय मोहन भट्ट, विश्वनाथ यादव,जयप्रकाश संबल, दिलीप सोनी, रविंद्र मंडल, विजय कुमार गुप्ता, निखिल मिस्त्री, रामानुज यादव, प्रेमनी सिंह ,छोटे लाल गुप्ता, सीताराम गुप्ता, दिवेश सिंह, शुक्ला चरण सिंह, रमेश यादव, मंटू व्यापारी, शिव कुमार सिंह, सरवन गुप्ता ,संतोष गुप्ता, उदय कांत ओझा, संतोष सरदार ,राम रतन यादव, रतन डे, सुख सेन, विनोद जी, मुकेश कुमार, उदय कुमार, मिथिलेश कुमार ,शरण सोनवानी, वेदू राम सोनवानी, जागेश्वर राम राजेंद्र सिंह, रमेश विश्वकर्मा ,लवकुश सिंह, रूपेश सिंह, जगदीश यादव, रमेश यादव, नंदलाल सिंह, देवव्रत सिंह, टुन्नू लाल, सुनील रजक ,अमरदेव रजक, सतनारायण रजक, निशिकांत, हीरामन वैद्य सहित सैकड़ों की संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी भाजपा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज आईटी सेल के रौशन लाल मणि के द्वारा दिया गया।
