Advertisement Carousel

बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे….

बलरामपुर राजपुर से रंजीत सोनी / बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक टी.आर.कोशिमा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला के दिशा निर्देश में जिले में हुई चोरियों की पतासाजी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान राजपुर थाने में पदस्त पुलिस निरीक्षक रूपक शर्मा व उनकी टीम को दिनांक 28-8-2018 को बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर कि सूचना के आधार पर चोरी की दो बाइक पहला काले रंग का फैशन मोटरसाइकल बिना नंबर की एवं दूसरी सिल्वर रंग की फैशन मोटरसाइकल क्रमांक CG 04 DQ 3126 चोरी के संदेह में वाहन को चालक के साथ पकड़ा गया। जिनसे वाहन के संबंध में दस्तावेज व जानकारी चाहि गई जो वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जीन्हे पूछताछ के पश्चात हिरासत में लेकर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41(1-4)जा.फौ./379 भा.द.वि. के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!