Advertisement Carousel

युवा कांग्रेस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया बिलासपुर की घटना का विरोध, पुलिस को किया राजीव भवन में आमन्त्रण

रायपुर / छग प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष द्वय कोको पाढ़ी और रायपुर जिला अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा के नेतृत्व में कल बिलासपुर में कांग्रेसियों पर हुए रमनिया पुलिस के हमले की कड़ी निंदा करते हुए रायपुर में आज दोपहर नुक्कड नाटक के माध्यम से विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में रमन सिंह और अमर अग्रवाल पुलिस को आदेश देते दिखाए गए और पुलिस कांग्रेसियों को लाठियों से पीटती रही।

प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि काल5 बिलासपुर में मंत्री अमर अग्रवाल के बयान का विरोध करते हुए (जिसमे उन्होंने कांग्रेसियों को कचरा कहा था) घर का घेराव करने निकले थे और वहां सांकेतिक रूप से कचरा फेककर अपना विरोध जताया। जिसके बाद कांग्रेस भवन पहुचे नेताओ और कार्यकर्ताओं को पुलिस इस भवन से बाहर निकालकर मारा जिसमे पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेसी गंभीर रूप से घायल हुए।

कार्यकारी अध्यक्ष द्वय कोको पाढ़ी और महेंद्र गंगोत्री के निर्देशानुसार आज पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस रमन सिंह सरकार के इस कृत्य का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।

आज प्रदर्शन के दौरान कोको पाढ़ी, अब्राहम रॉय मानी, दीपक मिश्रा, बाबा गढ़पाले, सुबोध हरितवाल, बबलू भाटिया, आकाशदीप शर्मा, साजिद मेमन, अनीस निज़ामी, अरशद खान, आशीष द्विवेदी, सानू राजा, आशीष शिंदे, अर्जुन सिंह, अंशुल मिश्रा, लोकेश वशिष्ठ, अमिताभ घोष, आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!