Advertisement Carousel

संजय सिंह ने किया ऐलान, समर्थक चाहेंगे तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

कोरिया / भाजपा के बीते रात प्रत्याशीयो के घोषणा होते ही भाजपा में बगावत दिखने लगा है। पार्टी ने फिर से इस बार सिटिंग विधायक पर अपना भरोसा जताया है तो वही भाजपा से टिकिट का दावेदारी कर रहे भाजयुमो कोरिया से जिला अध्यक्ष रहे संजय सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

इस संदर्भ में बात करते हुए संजय सिंह ने बताया कि टिकट घोषणा के उपरांत समर्थकों ने लगातार फोन और मुझसे मुलाकात कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का सुझाव दिया। यही वजय है की अगर समर्थक चाहेंगे तो मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा।

इस बारे में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने चर्चा के दौरान बताया कि पार्टी किसी एक को ही टिकट दे सकती हैं दावेदारी करने का सभी कार्यकर्ताओं का हक है।अगर संजय सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह रहे है तो संगठन के पदाधिकारी नराज कार्यकर्ताओ को समझाएंगे। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है इसमें बगावत का कोई सवाल नही है।

error: Content is protected !!