बीजापुर / खबर है कि आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदंडा में नक्सलियों के साथ मुठभेड में CRPF 165 बटालियन के चार जवान शहीद हो गए हैं। वहीं नक्सलियों के हमले में दो जवान घायल भी हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
आपको बता दे कि CRPF की 168वीं बटालियन की बी कंपनी एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। जिसमें 2 जवान घायल हो गए। वहीं ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें 4 जवान शहीद हो गए हैं। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की तो वहीं हमले में सुरक्षा बल के 2 जवान घायल हुए हैं। नक्सलियों से मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। बीजापुर मुख्यालय से 40 किमी दूर मुठभेड़ हुई है।
