Advertisement Carousel

BJP ने पूर्व CM शिवराज, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया

00 तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार हुई थी

नई दिल्ली / भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान, डाॅ. रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शिवराज 13 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। रमन सिंह 15 साल छत्तीसगढ़ के सीएम रहे। वहीं, वसुंधरा पिछले पांच साल राजस्थान की मुख्यमंत्री रही।

मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की चुनावी हार के बाद पार्टी ने इन तीनों को उनके राज्यों में नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया था। तभी से चर्चा थी कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी तीनों नेताओं को केंद्र में जिम्मेदारी दे सकती है और आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डा.रमन सिंह के साथ-साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

 

error: Content is protected !!