Advertisement Carousel

श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा छत्तीसगढ़ में, चिरमिरी की मल्लिका रुद्रा प्रान्त संयोजक के रूप में मोर्चा संभाला

कोरिया / भगवान पुरुषोत्तम राम जी के वनवास के दिनों में किये गए तय किये गए सम्पूर्ण मार्ग राम गमन पथ में कवियों की संस्था ने एक यात्रा निकाल कर, काव्य पाठ करते जाने का आयोजन किया है। इस कड़ी में कोयलांचल चिरमिरी का नाम भी प्रमुखता से इस मायने में शामिल हुआ कि चिरमिरी डीएव्ही स्कूल की शिक्षिका एवं कवियित्री श्रीमती मल्लिका रुद्रा को इस यात्रा आयोजन का छत्तीसगढ़ प्रान्त प्रमुख बनाकर, यात्रा के सफल संचालन की जिम्मेदारी दिया गया है। ज्ञातव्य है कि देश की सबसे बड़ी साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा प्रभु श्री राम के लिए श्री राम काव्य यात्रा श्रीलंका से लेकर के पावन अवध धाम तक जा रही है। प्रभु श्री राम जी जिस मार्ग से श्रीलंका पहुंचे थे, उसी मार्ग से प्रमुख स्थानों पर कवि सम्मेलन की योजना पर यात्रा आरंभ हो चुकी है।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़ प्रांत अपनी पूरी तैयारी में है। राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़ प्रांत की यात्रा संयोजक विभिन्न मंचो पर अपने कविता पाठ से चर्चा बटोरने वाली चर्चित कवियित्री श्रीमती मल्लिका रुद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल की उपस्थिति एवं प्रसिद्ध कवि डॉ. अशोक बत्रा के निर्देशन में संरक्षक चतुर्भुज अग्रवाल एवं प्रांत अध्यक्ष योगेश के अगुवाई में छत्तीसगढ़ में यह काव्ययात्रा, प्रभु श्री राम का रथ 19 मार्च को राजनांदगाँव पहुँच चुकी है। यहाँ जगह-जगह स्वागत किए जाने की तैयारी हो चुकी है। प्रत्येक ठहराव स्थल पर रात्रि 8:00 बजे राष्ट्रीय स्तर के कवियों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन संपन्न हो रहा है। इस काव्य यात्रा में कुल 9 स्थानों पर कवि सम्मेलन व विश्राम स्थल तय किया गया है। जो क्रमशः 19 मार्च को राजनांदगाँव, धमतरी, जगदलपुर, गरियाबंद, रायपुर, शिवरीनारायण, रायगढ़, जशपुर, अम्बिकापुर से होते हुए से 30 मार्च को पेन्ड्रा से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।

इस यात्रा में जगदीश मित्तल, बाबा सत्यनारायण मौर्य, डॉ. अशोक बत्रा, महेश शर्मा एवं शंभू मनहर, ललित शर्मा जी साथ है। प्रवीण आजाद, किशोर पारीख, कमल आग्नेय, गौरव चौहान, मीर अली मीर, सुदीप भोला, योगेंद्र शर्मा के कवि सम्मेलनों में काव्यपाठ के साथ छत्तीसगढ़ की यात्रा संपन्न हो जाएगी। मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख शहर, कस्बा व गाँव में प्रभु श्री राम के रथ की स्वागत के लिए लोगों में उत्सुकता देखने को मिल रही है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी जिला के जिलाध्यक्ष, संयोजक व कार्यक्रम प्रभारी राजनांदगांव से भावेश देखमुख, तारिक, शैलेष गुप्ता, कांकेर से रिजेन्द्र गंजीर, जगदलपुर से भरत गंगादित्य, ईश्वर राव, जांजगीर से दिनेश चतुर्वेदी, रायगढ़ से प्रदीप कुमार, गरियाबंद से योगीराज माखन, रायपुर से संजय कबीर, हर्ष व्यास एवं शालू सूर्या, जयेंद्र कौशिक, जशपुर से अनिता गुप्ता, राजेश जैन, अनिल सिंह, अम्बिकापुर से राजेश पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़ से वीरांगना श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ समर्पण भाव से कार्य को पूर्णता की ओर ले जा रहे हैं। श्रीराम वनगमन राष्ट्रीय काव्ययात्रा में सह संयोजक कमल शर्मा व देवेंद्र परिहार ने महत्वपूर्ण योगदान देकर इस पावन कार्य को गति दे रहे हैं। गिलहरी की भूमिका में शायरीना व लिनांग्शी भी साथ है।

error: Content is protected !!