Saturday, June 28, 2025
Uncategorized कांग्रेस के मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों की लोकसभा चुनावों...

कांग्रेस के मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों की लोकसभा चुनावों के लिये महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, कांग्रेस आम चुनावों में मुद्दों पर करेगी आक्रमक प्रचार

-

रायपुर / प्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों की बेहद महत्वपूर्ण और आवश्यक बैठक प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री एवं कांग्रेस मोर्चा संगठन के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के कांफ्रेंस हाल में संपन्न हुई।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने एआईसीसी के निर्देशों से सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश प्रमुखों को अवगत कराया और 20 जनवरी तक प्रदेश जिला और विधानसभा, ब्लाक स्तर तक संगठन के पदाधिकारियों की मोबाईल नंबर सहित अपडेट सूची और लोकसभा चुनावों तक के लिये कार्ययोजना जमा करने के लिये निर्देशित किया। सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश प्रमुखों को शक्ति एप से जोड़ने के लिये कहा है। सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश प्रमुखों को लोकसभा चुनाव के लिये मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अभियान में पूरी सक्रियता से काम करने के लिये निर्देशित किया गया है। कांग्रेस की राज्य सरकार द्वारा भूपेश बघेल की अगुवाई में लिये गये किसान हितकारी, गरीब हितकारी फैसलों को लोकसभा चुनावों में लाभ मिलेगा। लोकसभा चुनाव में मुद्दों पर चर्चा में निर्णय लिया गया कि भाजपा की केन्द्र सरकार की जनविरोधी फैसलों पर लगातार कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ और विभाग आक्रमण करेंगे। कांग्रेस भाजपा से पूछेगी कि जनता को बताएं कहां है हर साल दो करोड़ लोगों का रोजगार? पांच साल में दस करोड़ लोगों को रोजगार क्यों नहीं मिला? किसी के खाते में 15 लाख नहीं आये। विदेश का कालाधन वापस नहीं आया। महंगाई, बेरोजगारी का बुरा हाल है। किसानों की मौजूदा दशा के लिये भाजपा की केन्द्र सरकार ही जिम्मेदार है। कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है। भाजपा लोगों के बीच दीवार पैदा कर रही है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों में भाजपा के सांसदों द्वारा लोकसभा में छत्तीसगढ़ के मुद्दों को प्रभावी तरीके से नहीं उठाना भी एक बड़ा मुद्दा बनेगा। इन मुद्दों का लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच लेकर जायेंगे।

बैठक में कांग्रेस के सेवादल प्रमुख चैनसिंह सामले, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, युवा कांग्रेस कार्यकारी अयक्ष पूर्णचंद्र पाढ़ी, एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश इंटक अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के अध्यक्ष नितिन सिन्हा, प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष इम्तियाज हैदर, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, प्रदेश कांग्रेस सूचना प्राद्योगिकी क्षेत्र अध्यक्ष जयर्वधन बिस्सा, प्रदेश कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. अमजद, प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंगा सिंह, प्रदेश कांग्रेस मछुवा विभाग अध्यक्ष एम.आर. निषाद, प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस अध्यक्ष आलोक पांडेय, प्रदेश प्रोफेसनल कांग्रेस अध्यक्ष पंकज महावर, प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विभाग अध्यक्ष इदरीश गांधी, प्रदेश कांग्रेस लोक-कला, संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप षडंगी, प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, प्रदेश कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ महेन्द्र कोचर, मछुवा कांग्रेस के दिनेश फुटान, आदिवासी कांग्रेस के कुंदन सिंह ठाकुर शामिल हुये।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!