00 महापौर रेड्डी ने चिरमिरीवासियों को एक सूत्र मे बांधने के प्रयास में डोमनहिल अमरकुंज क्रीड़ास्थल का लिया जायजा
कोरिया – चिरमिरी / आगामी गणतंत्र दिवस को चिरमिरी महापौर के. डोमरू रेड्डी के विशेष प्रयास से नगर निगम ने समूचे चिरमिरी को एक सूत्र मे बांधकर एक भव्य समारोह के आयोजन करने का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाई है।
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष यह कार्यक्रम कराया जाना था लेकिन कार्यालयीन तैयारियों के अभाव में चिरमिरी के जनप्रतिनिधियों का यह सपना कार्यान्वित नहीं हो सका था। जिसके कारण निगम परिषद के सभी नेताओं में रोष व्याप्त था। इसलिए महापौर के कड़े तेवर और परिषद के पूर्व पारित प्रस्ताव अनुसार इस बार गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व नगर पालिक निगम के तत्वावधान में चिरमिरी में कार्यरत् सभी विभाग कार्यालयों के सांमजस्य से डोमनहिल के फ़ुटबॉल ग्राऊण्ड में मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सम्पूर्ण शहर को एक सूत्र में बाँधने के साथ – साथ लोगों काे एक मंच पर लाकर चिरमिरीवासियों को नगर निगम की गतिविधियों को बताने और कुछ लोगों के द्वारा चिरमिरी के विस्थापन डर का माहौल बनाया जा रहा है उसे खत्म करके एक मंच पर लाकर लोगों को जागरुक और अपने शहरवासियों को एक धागे मे पिरोने का कार्य किया जाना है। जिसमें महापौर के. डोमरु रेड्डी के अपील किया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी स्कूलों, कार्यालयों, पुलिस एवं नगर निगम के कर्मचारियों को कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आयुक्त खजाँची कुम्हार और निगम सचिव श्याम देशपाण्डे नगर निगम की ओर से विभिन्न चरण की बैठके कर कार्यालय प्रमुखों एवं स्कूलों में जाकर रूबरू हो रहे हैं।
इस पूरे कार्यक्रम को ध्यान में रख कर आज महापौर के. डोमरू रेड्डी अपने एम आई सी सदस्यों, निगम के इंजीनियर एवं स्थानीय लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने डोमनहिल अमरकुंज क्रीड़ास्थल पहुंच कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं जोन ठेकेदार को दिशा निर्देश दिया गया जिसके तहत क्रीड़ास्थल के रंगरोगन, साफ – सफाई एवं मार्चपास्ट के लिए स्थल का चयन किया गया।
महापौर रेड्डी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएगा जिसमे क्षेत्र के सभी स्कूलों को पत्र के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जा चुका है।
तैयारियों के अंतिम चरण में महापौर के साथ उनके एमआईसी सदस्य विजय चक्रवर्ती, रजत दत्ता, नीलांचल रावल, महापौर प्रतिनिधि साबीर खान, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप सोनवानी, महामंत्री सदाशिव बारीक, प्रेमकांत झा, रामप्यारे चौहान, मीनू दादा, बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे ।
