कोरिया / छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन कोरिया के शिक्षको ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का विश्राम भवन बैकुंठपुर नगर आगमन पर भव्य स्वागत सत्कार किया एवं सहायक शिक्षको की समस्याए सुनाई।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से क्रमोन्नत वेतनमान का प्रवधान न होना, वेतन विसंगति, संविलियन में वर्ष बन्धन व अनुकम्पा नियुक्ति की बाँट जोह रहे 3500 शिक्षाकर्मी परिवार के दुख – दर्द को अध्यक्ष महोदय के समक्ष रख अवगत कराया। जिस पर उनके द्वारा जल्द ही मांग पूरा कराने का आश्वाशन दिया गया।
इस अवसर पर प्रंतीय उप संचालक विश्वास भगत,
जिला एवं ब्लाक संचालक गण -सजंय सिंह ठाकुर, केसरी पैकरा, मो नय्यर अंसारी, शशि भूषण पाण्डेय, अवधेश शर्मा, शेख सलमान, रामदेव विश्वकर्मा, भगवान सिंह, कुलदीप जायसवाल, नितिन शर्मा, जितेंद्र साहू, शिव प्रताप सिंह, सुदीप चौबे, विवेक जायसवाल, पुष्पराज सिंह, वीरेंद्र एवं शिक्षकसाथी उपस्थित थे।
