श्री साहू को विधानसभा निर्वाचन-2018 में छत्तीसगढ़ राज्य में शांतिपूर्ण और निर्विघ्न निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने के साथ सुगम, सुघ्घर और समावेशी थीम पर सौ फीसदी सफलता हासिल करने तथा सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वहीं किसी भी जिले में निर्वाचन कार्य के दौरान सुरक्षा की बेहतर इंतजामों को सुनिश्चित करने और निर्वाचन कार्य सफलपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को पुरस्कार की जनरल केटेगरी में अवार्ड दिया गया।

इसी प्रकार यह भी पहला अवसर है कि निर्वाचन कार्य में मतदाताओं को जागरूक करने और प्रचार-प्रसार करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संस्थानों को राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह भी पहली बार है कि किसी भी राज्य को मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वाधिक चार पुरस्कार छत्तीसगढ़ राज्य को ही प्राप्त हुए है। देश के किसी भी राज्य को एक साथ राष्ट्रीय स्तर पर इतने पुरस्कार नही मिले हैं। इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को देशभर से बधाईयां मिल रही हैं।