कोरिया / भाजपा मंडल कुड़ेली की बैठक मोदीपारा में संपन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
11 फरवरी को मंडल के विभिन्न शक्ति केन्द्रो व बूथ स्तर पर सर्म्पण दिवस का आयोजन कर भाजपा के कार्यकर्ता पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन सिद्धांत और जीवन विचार धारा से जोड़गें और अंत्योदय के आधार पर सरकार की नीतियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाएगें। इसी प्रकार 12 फरवरी से 02 मार्च तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम को बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से सम्पर्क करेंगे।
बैठक में प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी मौजूद थे। साथ ही मंडल अध्यक्ष सुखदेव राजवाड़े, जिला संयोजक आईटी सेल तीरथ राजवाड़े, मंडल महामंत्री कमलेश एक्का, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कमलेश यादव, जनपद सदस्य विमल चंद चेरवा, दिलीप सिंह, उपेन्द्र, रामाधार ठाकुर, राजेश विश्वकर्मा,संजय चिकनजूरी सहित भारी संख्या में उपस्थित थे।
