कोरिया / नगर पालिक निगम चिरमिरि के डोमनहिल-चिरमिरि मार्ग का लंबे समय से टेंडर हो जाने के बावजूद चिरमिरि के “हल्दीबाड़ी – डोमनहिल” मार्ग की अधूरी जर्जर सड़क का निर्माण कार्य आज तक प्रारम्भ नहीं हो पाया है, तथा उक्त सड़क आम राहगीरों के लिए के लिए खतरनाक होते जा रहा है। उक्त सड़क के निर्माण हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के संस्थापक सदस्य शाहिद महमूद ने नगर पालिक निगम चिरमिरि के आयुक्त को पत्र लिख कर दीपावली एवं छठ पर्व के पूर्व निर्माण करवाने का आग्रह किया है।
ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम चिरमिरि के हल्दीबाड़ी के छठ घाट से लेकर डोमनहिल श्याम प्रसाद मुखर्जी चौक तक सड़क निर्माण कराने का टेंडर तथा वर्क आर्डर 2-3 वर्ष पूर्व ही हो चुका है, परंतु निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उक्त कार्य के विलंब एवं राहगीरों को परेशानी होने पर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) ने आंदोलन करने की बात भी पत्र में लिखा हैं पत्र की प्रतिलिपि महापौर और सभापति को भी ध्यानाकर्षण हेतु प्रेषित किया गया है।
