कोरिया। ग्राम पंचायत आनी के रीता परिसर में आयोजित कर्मा पर्व एवं दशई उरांव कर्मा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर और बैज लगाकर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में जनजातीय परंपराओं, पारंपरिक लोक संस्कृति और ग्रामीणों के उत्साह का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। कर्मा पर्व के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी कला, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन ने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता की झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, पूर्व उपसरपंच दिल बंधु यादव, कांग्रेस भाड़ी मंडल अध्यक्ष राजू भगत, जनपद सदस्य गणेश राजवाड़े, आनी सरपंच मनमत मूलचंद, पत्रकार लाल दास महंत, योगेश आनंद पंच आनी और दीतेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ आदि उरांव समाज, जिला कोरिया द्वारा किया गया। कर्मा पर्व के माध्यम से समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
