रायपुर / प्रदेश में सरकारी भर्तियों में यहां के निवासी होने की बाध्यता न होने को लेकर जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर ये बाध्यता करने की मांग की है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर राज्य शासन की भर्ती-नीति में तीन संशोधन की मांगी की है। उनकी मांग के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन के अनेक विभागों द्वारा की जा रही व्यापक भर्तियों में छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य नहीं है। ऐसे शर्त को तुरंत निरस्त किया जाए ताकि आउटसोर्सिंग के नासूर को जड़ रोका जा सके। इसके अलावा समस्त भर्तियों के लिए छत्तीसगढ़ी भाषा या प्रदेश की प्रचलित बोलियों और संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना अनिवार्य होना चाहिए। ताकि प्रदेश के निवासियों को राजस्थान, ओड़िसा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों की तर्ज पर प्राथमिकता मिल सके।
