शहीद जवानों को सच्ची श्रद्वांजलि पुरानी पेंशन बहाली – बृज मिश्रा

कोरिया / छग अंशदायी पेंशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृज मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश की सुरक्षा में लगे अर्द्व सैनिक बल बेहद जोखिम पूर्ण स्थितियों में सेवा दे रहे हैं और अपने प्राणों की आहूति तक दे रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी उनका और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित नही है। क्योंकि 2004 के बाद से तात्कालीन एनडीए सरकार ने पुरानी पेंशन की जगह एनपीएस लागू कर दिया था। ये स्थिति अत्यंत पीड़ादायक है। बेहद जोखिमपूर्ण भविष्य एनपीएस के अंतर्गत है। जिसमें संपूर्ण सेवाकाल के बाद भी एक निष्चित आय की गारंटी नही है।

बृज मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को नेषनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में प्रदेष की राजधानी रायपुर में पुरानी पेंषन बहाली हेतु एक दिवसीय प्रदर्षन कर सरकार को ज्ञापन सौंपेगे। मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार अंविलंब अर्द्वसैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करे और सही मायनों में देश की सुरक्षा में शहीद जवानों के लिये यही सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

जिलाध्यक्ष ने 24 फरवरी को कोरिया जिले के समस्त एनपीएस, सीपीएस कर्मचारियों का आह्वान किया है कि अधिकाधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर अपने वीर जवानों को सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित करें।

error: Content is protected !!