बचेली / महिला स्वसहायता समूह के महिलाओ द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए विधिवत घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज की गई और उसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पीड़िता का बयान कराया गया।
यहां उल्लेखनीय है शिकायत के बाद और भी महिलाओ ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है जो सीएमओ के आचरण को प्रमाणित करता है । नगर निरीक्षक शील आदित्य सिंह, एसआई धनीराम नौरंगे अपने दल देर शाम नगर पालिका कार्यलय पहुंचकर गिरफ्तारी देने का आग्रह किया पर सीएमओ कोराम लगातार आनाकानी करते रहे। घंटे भर बाद पुलिस के दबाव में उन्हें थाना लाया गया और न्यायालय में पेश कर 10 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।
सीएमओ के दुर्व्यहार से परेशान महिला कर्मचारी आरोपी सीएमओ के गिरफ्तारी तक पालिका कार्यालय में डटी रही। लगभग 5 बजे पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाते ही पालिका कार्यालय के सभी कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे पूरे कार्यलय में उल्लास का माहौल नज़र आया।
