Advertisement Carousel

व्हाट्सएप पर अफवाह फैलाने पर अंकुश की तैयारी, ‘चेकपॉइंट टिपलाइन’ की पेश

दिल्ली / सोशल मीडिया में अफवाहों पर रोक लगाने के लिए व्हाट्सएप नया फीचर लेकर आया है। अब किसी खबर या विडियो की सत्यता जानने के लिए आप ‘चेकपॉइंट टिपलाइन’ से सत्यापित करा सकते हैं साथ ही अब व्हाट्सएप ग्रुप में एड करने के लिए सदस्य की मंजूरी जरूरी है, अब किसी भी व्यक्ति को उसकी अनुमति के बिना व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं जोड़ा जा सकता।

आम चुनाव में पारदर्शिता लाने की कोशिश के तहत व्हाट्सएप नया फीचर लाया है। यदि आपको कोई ग्रुप में एड करना चाहता है तो उसके लिए आपकी मंजूरी जरूरी होगी. यानी बिना आपकी मर्जी के अब कोई भी आपको ग्रुप का मेंबर नहीं बना सकता। इस फीचर के बाद यूजर को यह अधिकार होगा कि उसे किसी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जा सकता है या नहीं। इसके अलावा व्हाट्सएप ने देश में आम चुनावों से पहले फर्जी खबरों से निपटने के लिए ‘चेकपॉइंट टिपलाइन’ पेश की। इसके माध्यम से लोग उन्हें मिलने वाली जानकारी की प्रमाणिकता जांच सकते हैं।  कंपनी ने कहा कि देश में लोग उन्हें मिलने वाली गलत जानकारियों या अफवाहों को व्हाट्सएप के +91-9643-000-888 नंबर पर चेकपॉइंट टिपलाइन को भेज सकते हैं। एक बार जब कोई उपयोक्ता टिपलाइन को यह सूचना भेज देगा तब प्रोटो अपने प्रमाणन केंद्र पर जानकारी के सही या गलत होने की पुष्टि कर उपयोक्ता को सूचित कर देगा।

error: Content is protected !!