कोरिया / प्रशासन एवं कोरिया कलेक्टर के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्म कालीन खेल प्रषिक्षण शिविर का आयोजन दिनॉंक 17 से 6 जून तक किया। जिसका समापन समारोह साकेत सदर चरचा में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती अंम्बिकासिंह देव एंव अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला, महेन्द्र दुबे अधिवक्ता हाई कोर्ट एवं भूपेन्द्र सिंह, संजीव सिंह उपस्थित रहे।
ग्रीष्म कालीन खेल प्रषिक्षण शिविर में लगभग 600 बच्चो ने अपने क्षमता का परिचय दिया एवं अनुषासन से इस प्रषिक्षण शिविर में भाग लिया ग्रीष्म कालीन खेल प्रषिक्षण अलग-अलग विधाओं में अलग-अलग स्थान मे प्रषिक्षण कार्यक्रम विषय विषय विषेषज्ञ द्वारा प्रषिक्षण प्रदान किया गया। वालीबाल बालिका वर्ग सरडी में बिजेन्द्र कुमार मानिकपुरी, जीतराय किण्डो, द्वारा वालीबाल बालक वर्ग में वीणा क्लब चरचा आजाद सिंह, फुटबाल महाजन स्टेडियम विजय विष्वकर्मा, क्रीकेट सरडी पुष्पराज यादव ड्रापरोबाल बालगृह बालक तलवापारा अक्षय सोनी, बैडमिंटन रामानुज क्लब नीतिन कुमार, भूपेन्द्रपाल, शतरंज आदर्ष कन्या उच्चतर विद्यालय के आडीटोरियम में मो. अलीम, सांस्कृति कार्यक्रम रामानुज क्लब श्रीमती लक्ष्मी बद्येल इस सभी प्रषिक्षण में प्रषिक्षकों द्वारा पूरी लगन व इमानदारी के साथ प्रषिक्षण प्रदान किया है।
मुख्य अतिथि द्वारा बच्चो के इस उत्साह के साथ प्रषिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं कहा कि यह केवल 21 दिन का प्रषिक्षण नही है इसे और आगे तक ले जाना है जिससे जिले में और अधीक प्रतिभा का सम्मान हो सके एवं हर सम्भव हो मदद के लिए कहा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्दबेश सिंह सिसोदिया द्वारा बच्चो को बधाई देते हुए कहा की इन बच्चो को देख मै काफी खुष हुॅं आज के बच्चों में केवल मोबाइल कम्प्युटर पर ही होते है इसे नकारा है इन बच्चो ने जो प्रषिक्षण प्राप्त किया है। सभी का बधाई देता है।
महेन्द्र दुबे अधिवक्ता ने सभी बच्चो से कहा खेल से जीवन की छायाचित बदल जाती है। मै भी एक खिलाडी के रूप रहा खेल शारीरिक एवं मानसिक बदलाव भी होता है।
पूरे कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र सिह ने अहम भूमिका निभाते हुए यह पषिक्षण कार्यक्रम को 17 को एक थीम ले कर प्रारंभ किया सेहत से सोहरत की ओर जिसमें प्रारंभ में तो कुछ बच्चो ने भाग लिया पंरतु कुछ हि दिनों में इतने बच्चे भाग लिए और आज यह समापन समारोह में एक थीम है का ’’खेलेगा कोरिया-खिलेगा कोरिया’’ पूरे कार्यक्रम सुनील शर्मा जो शुरुआत से लेकर अंत तक संचालक के रूप में अहम भूमिका निभायी है।
इस पूरे प्रषिक्षण के दौरान अंत में प्रतियोगिता भी करायी गयी। जिसमें फुटबाल बालक वर्ग में विजेता रोनाल्डो ग्रुप उपविजेता मैसी ग्रुप बालिका वर्ग में चॉबा गुप विजेता एवं उपविजेता चम्पदेवी ग्रुप वालीबाल बालक वर्ग विजेता वीणा क्लब चरचा उपविजेता आजाद स्पोर्ट बालिका वर्ग में विजेता मनीसा ग्रुप एवं उपविजेता नर्गिस ग्रुप क्रिकेट विजेता साहिल ग्रुप एवं उपविजेता फरब सिंह बैडिंमंटन बालक वर्ग विजे आयुष उपविजेता कुसाग्र बालिका वर्ग विजेता तिताष पॉल उपविजेता रिसीका बालक वर्ग डलब में अथर्व जायसवाल ग्रुप विजेजा एंव उपविजेता वाषु ग्रुप ड्रापरोबाल कलेष्वर कुमार विजेता एवं विष्णु साहु उपविजेता शतरंज बालक सुरेन्द्र विजेता उपविजेता रितेश बालिका पूजा देवांगन विजेता उपविजेता सनावसीम खान रहें।
