Advertisement Carousel

जहरीला पानी पीने से 12 हिरणों की मौत, वन विभाग जांच में जुटी

धमतरी / छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मोहला गांव के जंगल में 12 हिरणों के शव बरामद किए गए है। वन विभाग की माने तो जहरीला पानी पीने से हिरणों की मौत हुई है। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

बता दें भीषण गर्मी में पानी की तलाश में अक्सर जंगली जानवर भटकर गांवों की ओर रूख कर जाते हैं। शव के जांच के बाद ही मौत का असल कारण सामने आ पाएगा, कि क्या ये मौत जहरीले पानी के कारण हुई है या प्यास से इनकी जान गई है।

गौरतलब है इससे पहले भी भिलाई की मैत्री गार्डन एक साथ कई हिरणों की मौत की वजह से सुर्खियों में आया था। यहां दो दर्जन से ज्यादा हिरणों ने दम तोड़ दिया था।

error: Content is protected !!