Advertisement Carousel

सौदान सिंह के घर चोरों का धावा, रात में घुस गए 12 चोर..

विदिशा / भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह के निवास पर चोरों ने धावा बोला। हालांकि चोरों को चोरी में कामयाबी नहीं मिल पाई।

बताया जा रहा है 12 से अधिक चोरों ने घर पर धावा बोला था। घर सो रहे उनके भतीजे को जैसे ही भनक लगी उसने जोरे-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। युवक के हल्ला मचाने की शोर के बाद चोर मकान से भागने में कामयाब हो गए।

भाजपा नेता के घर चोरों के धावे की खबर ने पुलिस अफसरों की भी नींद उड़ा दी है। हरकत में आया पुलिस विभाग चोरों की धरपकड़ करने अलग-अलग टीम बनाई है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ सभी चौक चौराहों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

error: Content is protected !!