Advertisement Carousel

18 जून को “एक शाम शहीदों के नाम” तैयारियां पूर्ण, सैकड़ो प्रतिभागियो ने दिया ऑडिशन….

कोरिया / के पी सिंह स्मृति दवारा आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” देशभक्ति गायन प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरो पर है। सैकड़ो प्रतिभागियो ने अपना ऑडिशन दे दिया है। अब उसमें से चुनिंदा प्रतिभागियो को आगामी 18 जून रामानुज स्टेडियम में अपनी प्रस्तुति देनी शेष है।

आपको बता दे की प्रतिवर्ष की भातिं इस वर्ष भी 18 जून, दिन मंगलवार रामानुज स्टेडियम बैकुण्ठपुर में
के पी सिंह स्मृति दवारा आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन होना है। प्रतियोगिता में शामिल होने सैकड़ो प्रतिभागियो ने अपना ऑडिशन दे दिया है। अब उसमें से चुनिंदा प्रतिभागियो को आगामी 18 जून को कार्यक्रम के दिन रामानुज स्टेडियम में अपनी प्रस्तुति देनी शेष है।

इस प्रतियोगिता को 2 अलग-अलग वर्गों में बाटां गया है। बाल वर्ग 15 से कम आयु वाले बच्चों के लिए और किशोर वर्ग जिसमें की 15 से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो कर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

इस प्रतियोगिता में आयोजकों द्वारा कुछ नियम एवं शर्तें भी लागू किए गए है जिनमें प्रमुख चुकी प्रतियोगिता जिला स्तरीय है, इसमे केवल कोरिया जिले के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकेंगे। ट्रायल के दौरान आयु निर्धारण के लिए जन्म तिथि को प्रमाणित करने वाले मान्य दस्तावेज भी शामिल किए गए ताकी कोई व्यवधान न आए। प्रतियोगिता में देशभक्ति फिल्मी/नान फिल्मी गीत की प्रस्तुतियां ही शामिल की जावेगी। दोनो वर्गों में अलग अलग विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 07 हजार व उपविजेता को 05 हजार रु और उनके अलावा सभी को प्रमाण पत्र व अन्य सभी चयनित प्रतिभागियों को 1000 रु का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

error: Content is protected !!