Sunday, June 29, 2025
Uncategorized भाजपा के धरना प्रदर्शन से क्यों गायब थे चिटफंड...

भाजपा के धरना प्रदर्शन से क्यों गायब थे चिटफंड कांड के मुद्दे और आरोपी – विकास तिवारी

-

रायपुर / छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के धरना प्रदर्शन को ठोंग बताया। तिवारी ने खेद जताया है कि रमन सिंह धरने पर तो बैठे थे। लेकिन वे और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के मुद्दे को लेकर कितना संजीदा थे ये साफ हो गया। उनके धरना प्रदर्शन में चीटफंड कंपनी से लूटे गए बेकसूरों का कोई मुद्दा नहीं था। राज्य के लाखों लोगों से उनके खून पसीने की करोड़ों रुपए को चिटफंड कंपनियों द्वारा लूटा गया। इसके चलते सैकड़ों बेकसूर एजेंट जेल भी गए और कईयों ने आत्महत्या भी कर ली थी। लेकिन इस विषय को भी पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा धरना में नहीं उठाया गया।

चिटफंड कांड के मुख्य आरोपी भाजपा शासन काल में ना केवल आजाद घूमते रहे बल्कि प्रदेश को लूटने का काम अनवरत बेरोकटोक करते रहे। कल के धरना में अगर चिटफंड कांड के विषय को भी प्रमुखता से लिया जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव का शनिवार के धरना से गायब रहना प्रदेश की जनता भी जानती है। उनका बस यही सवाल है कि उनके खून पसीने की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले चिटफंड कंपनियों और उनके मालिकों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी मौन क्यों है?

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!