बीजापुर / छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक समाप्त होने का का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को धूर नक्सल क्षेत्र बीजापुर के एक गांव के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस के जवान को निशाना बनाया है। हादसे में पुलिस जवान शहीद हो गया। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने शहीद आरक्षक शव अपने कब्जे में लेकर इलाके में सर्चिंग कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के मिरतुर गांव में रविवार को बाजार होता है। बाजार में पुलिस के कुछ जवान भी पहुंचे हुए थे। इसी दौरान वहां मौजूद नक्सलियों ने जिला पुलिस के आरक्षक चैतू राम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में चैतूराम शहीद हो गया।
