2 होटल में पकडाया सेक्स रैकेट, 9 जोड़े धराए

राजनांदगांव / पुराना बस स्टेशन के पास केलाश लाज एवं चन्दा लाज में आज पुलिस ने छापा मार कर नौ युवती एवं नौ पुरुषों को  रंग – रैलियां मानते पकडा है। जिन्हें शहर थाने लेकर पुलिस पहुची है।

कोतवाली पुलिस ने महिला पुलिस बल के साथ एक टीम बनाकर पुराने बस स्टैंड स्थित कैलाश लॉज से 5 जोडे़ और चंद्र लॉज से 4 जोड़ों को दबिश देकर संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। इलाके के लोग ऐसी गतिविधियों को लेकर काफी आक्रोशित है और लॉज संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

error: Content is protected !!