महेश न रुके है न थके है, इसलिए जारी है यातायात, पास्को सहित महिला उत्पीड़न की तमाम जानकारियों का शिलशिला ….

कोरिया / जी हां कोरिया यातायात विभाग के महेश मिश्रा न रुके है और न ही थके है पिछले कई वर्षों से लगातार यातायात नियमों सहित अन्य कई चीजों की जानकारियों से स्कूली बच्चों को अवगत कराते आ रहे है। अच्छी बात तो यह भी है कि पुरा यातायात विभाग और जिला पुलिस भी इनका समय पर सहयोग करता रहा है।

उसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोस के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों, संकेतों एवं चिन्हों, पास्को एक्ट, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मानव व्यापार की जानकारी यातायात सैनिक महेश मिश्रा द्वारा प्रदान की गई है।

इस दौरान नाबालिग छात्र-छात्राओं को वाहन ना चलाने की समझाइश दी गई। साथ ही 18 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने के लिए कहा गया और उन्हें यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्रों व विद्यालयीन स्टाफ के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब देने वालों को यातायात विभाग द्वारा पुरूस्कृत किया गया।



श्री मिश्रा द्वारा यातायात के अनिवार्य, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्हों की जानकारी के साथ यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, जेब्रा क्रॉसिंग ,रेलवे क्रॉसिंग, गुड सेमेरिटन, लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क पर वाहन चलाने के सही तरीका, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।



यातायात प्रभारी महेश्वर पैकरा द्वारा विद्यालय में छात्रों को जीवन में यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।

उक्त जागरूकता अभियान के दौरान यातायात प्रभारी उप निरीक्षक महेश्वर पैकरा, यातायात सैनिक महेश मिश्रा, अरुण दुबे ,राजेश साहू के साथ संस्था के प्राचार्य हंस लाल भानु, शरद कुमार विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, श्रीमती सुमित्रा तिर्की, प्रीमा रोज बड़ा, प्रीति विश्वकर्मा, जुल्फी पीटर सहित अन्य विद्यालयीन स्टाफ एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!