बिलासपुर / मरवाही पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जिसमे पुलिस ने एक अंतरराज्जीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 सदस्यों समेत चोरी में इस्तेमाल किये जाने वाले 3 चार पहिया वाहन और दो दर्जन से अधिक जरीकेन और तीन बड़े ड्रम पुलिस ने जप्त किया है। वही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से आसपास के इलाकों में छुपाकर रखा गया डीजल जप्त किया और मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र इलाके का है जहां पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी हो रहा था पर पुलिस को किसी भी मामले में कोई कामयाबी नही मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को एलर्ट किया जिसके बाद पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि तेन्दुमुडा गांव के रहने वाले कुछ लोग इस पूरे गिरोह से जुड़े हुए है पुलिस ने तत्काल तेन्दुमुडा गांव में दबिश देकर सुरेंद्र प्रसाद को हिरासत में लिया और उसके निशानदेही पर तेंदूमुडा गांव धनपुर भाड़ी इलाके में दबिश दी जहा एक के बाद एक जगहों में दबिश देकर पुलिस 3 चार पहिया वाहन समेत वाहनों से दर्जनों डीजल जरीकेन और तीन बड़े ड्रम समेत 1100लीटर डीजल जप्त करते अंतरराज्जीय डीजल चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ़्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले है बीरू बंसल आमाडांड, धीरेंद्र नाथ यादव राजनगर, रामकुमार धनगवा, अशोक पासवान राजनगर, अविनाश खटीक सेमरा, सुरेंद्र प्रसाद तेन्दुमुडा, संदीप पांडेय मरवाही, अंकित गुप्ता धनपुर को गिरफ़्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है
