Advertisement Carousel

107 किलो गांजा सहित दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर / छ.ग. उड़ीसा सीमा पर नगारनार के पास सुमो वाहन से 107 किलो गांजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । बरामद गांजा की किमत 5 लाख रूपए बताया जा रहा है।

छग उडीसा सिमा पर बड़े पैमाने पर गांजे की खेती होती है और अक्सर मध्य प्रदेश यूपी बिहार और हरियाणा के लोग यहां से गांजा खरीद कर अन्य राज्यों में तस्करी करते हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता और बढ़ते दबाव के कारण अक्सर तस्कर धर दबोचे जाते हैं। जगदलपुर नगरनार पुलिस द्वारा गांजा तस्करों पर इस माह में दूसरी बड़ी कार्यवाही की गई है पुलिस ने 107 किलो गांजा सहित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही गांजा तस्करी में उपयोग किया गया सूमो वाहन भी जप्त किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया कि बस्तर जिला पुलिस द्वारा आज जप्त किए गए गांजे सहित 6 माह में लगभग 70 लाख का गांजा जप्त किया गया है, इसके साथ ही गांजा तस्करी में उपयोग की गई लगभग 30 लाख वाहनों को भी जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!