Advertisement Carousel

एमएस धोनी कश्‍मीर में इस भूमिका में आए नजर…

कश्‍मीर / भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी कश्‍मीर में सेना की ड्यूटी पर हैं. उन्‍होंने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम लिया है. इसके बाद धोनी को कश्‍मीर में विक्‍टर फॉर्स के साथ तैनाती दी गई है. ड्यूटी संभालने के बाद धोनी की पहली झलक सामने आई है. इसमें वे सेना के साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए गए इस वीडियो में वे अपनी टीम के लिए सर्विस कर रहे हैं. यह वीडियो काफी धूम भी मचा रहा है.

बता दें कि धोनी ने 31 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्‍त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे. इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्‍ट ड्यूटी की जिम्‍मेदारी उन पर होगी. 2011 में सेना से जुड़ने वाले धोनी 2015 में आगरा ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर क्‍वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे.
error: Content is protected !!