रेलवे ने निकाली 85 पदों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

राजनांदगांव / इंडियन रेलवेज कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी), साउथ सेंट्रल जोन में सुपरवाइजर (हॉस्पिटैलिटी) के पदों पर रिक्तियां निकालीं गई हैं। इसके तहत कुल 85 रिक्त पदों पर नियुक्तियां दो वर्ष के अनुबंध पर की जाएंगी। इन पदों के भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन रायपुर में किया जाएगा।

इंटरव्यू 14 अगस्त 2019 को आरआईटीईई कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट- कॉलेज कैम्पस, कांगेड़ वैली अकेडमी के पास, पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी के पीछे, डूमर तालाब, रायपुर में होगा। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी डिग्री प्राप्त होनी चाहिए एवं इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।

रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट www.irctc.com या 9121273439 पर सम्पर्क कर सकते है ।

error: Content is protected !!