कोरिया / बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से आज यहां जिला कलेक्ट्रोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो सत्य एवं अहिंसा के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई।
जिसके बाद जिला कलेक्ट्रोरेट परिसर से उन्होंने हेलमेट जागरूकता अभियान अंतर्गत बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, भानु पाल, संजय जायसवाल, अनुराग दुबे सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया साथी एवं आमजन उपस्थित थे।
मंच संचालन जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र सिंह दद्दा ने किया।

