राजनांदगांव / संस्कारधानी के होटलों व लॉज में इन दिनों कई अनैतिक धंधा (sex racket) चलने की लगातार शिकायत सामने आ रही है। होटल संचालकों द्वारा बेखौफ होकर प्रेमी जोड़ों को कमरा उपलब्ध करा कर गैर कानूनी काम कराया जा रहा है।
शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड स्थित सुरेश लॉज में देह व्यापार चल रहा है त पुलिस छापामार कार्रवाई करने सुरेश लॉज के कमरों में दबिश दी तो चौंकाने वाले नजारे सामने आए। पुलिस ने लॉज से 3 युवक व 4 युवतियों को संदिग्ध अवस्था में दबोचा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
सीएसपी श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि राजनांदगांव कोतवाली पुलिस को आज सूचना मिली थी कि शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित सुरेश लॉज में जिस्मफरोशी का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक टीम बनाकर लाज में दबिश दी। इस दौरान तीन युवक और चार युवती संदिग्ध हालत में मिले । पूछताछ करने पर लॉज संचालक के द्वारा उचित जवाब नहीं देने पर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई । पुलिस ने इस मामले में लॉज संचालक सहित 4 युवक और 4 युवती के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आयी युवती राजनांदगांव की है तो कोई युवक राजनांदगांव जिले से बाहर जिले से हैं। ऐसे में यहां एक बड़ा सेक्स रैकेट चलाए जाने का खुलासा भी होता है ।
राजनंदगांव पुलिस ने आज जिस क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर संदिग्ध अवस्था में युवक-युवती को पकड़ा है वहां लगभग 2 माह पूर्व भी पुलिस ने सोनु लाज, कैलाश लाज एवं चंद्रा लाज में दबिश देकर संदिग्ध 12 जोड़ों को जिस्मफरोशी के मामले में पकड़ा था। अब एक बार फिर इस लाज में इसी तरह का क्रियाकलाप सामने आया है ।
