Advertisement Carousel

वन धन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा – सीईओ जिला पंचायत

राजनांदगांव /  जनपद पंचायत कार्यालय मोहला के सभाकक्ष में श्रीमति तनुजा सलाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्षता में आज दिनांक 20/09/2019 को वन धन विकास केन्द्र योजनान्तर्गत बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद पंचायत मोहला, मानपुर, छुरिया एवं अ. चौकी से एन.आर. एल. एम स्टाफ एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित हुई।

वनधन योजना में जिला अंतर्गत 5 वनधन केंद्र स्थापित हुए है जिनमें स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लघु वनोपज जैसे- महुआ, हर्रा, बहेरा, लाख, इमली, और, शहद, चिरोटा, जड़ी-बूटी एवं तिखुर इत्यादि संग्रह न कर प्रसंस्करण इकाई तैयार कर उत्पाद को प्रसंस्करण व मुल्य संवर्धन किया जाएगा एवं विक्रय कार्य किया जाएगा। इसमें वन विभाग, ट्राईफेड एवं एन.आर.एल.एम.
(बिहान) के संयुक्त प्रयास से कार्य किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला में बनोपज संग्रह, कोल्ड स्टोरेज निर्माण एवं मूल्य संवर्धन विषयों पर कार्ययोजना तैयार की गई जिसके अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा एकत्र किए गए वनोपज को बेहतर पैकेजिंग. ब्रांडिंग, ग्रेडिंग एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से आर्थिक लाभ प्रदान किया जावेगा जनपद अ. चौकी में प्रचुर मात्रा में सीताफल का पल्प निकालकर आइसक्रीम निर्माण कर स्व सहायता समूह
को बेहतर आर्थिक लाभ दिलाने हेतु निर्णय लिया गया इसमें संकुल संगठन के माध्यम से पल्प लेजर मशीन कय करवाकर सीताफल आइसक्रीम निर्माण करने वाले स्व सहायता समूह को दिलाए जाने के निर्देश दिए गए। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मांग की कि जन धन योजना से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण शीघ्र दिलाया जावे ताकि वे अपना कार्य जल्द से जल्द चालू कर सके। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमति
तनुजा सलाम के द्वारा सहमति व्यक्त की गई एवं पेड़ों की सुरक्षा करने वृक्षारोपण एवं पेड निकालने का सुझाव दिया गया तथा उपस्थित समूह महिलाओं से संबोधित करते हुए कहा कि वधन केंद्र से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सुधार होगा।

कार्यशाला में उपस्थित वनमण्डलाधिकारी राजनांदगांव प्रणय मिश्रा जी द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं
को मिलजुल कर कड़ी मेहनत से कार्य करने के सुझाव दिए गए वनधन केंद्रों के सुचारू संचालन एवं वनोपज कय हेतु सीड मनी शासन के नियम अनुसार शीघ्र प्रदाय करने की भी जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!