कोरिया / मनेन्द्रगढ़ के पुरानी बस्ती मिडिल स्कूल में छ ग अंशदायी कर्मचारी कल्याण संघ NMOPS की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई।
प्रांतीय एवं जिला कोरिया इकाई व उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमे दीपा पांडेय को अध्यक्ष महिला ब्लाक कार्यकारिणी मनेंद्रगढ़ व महेश साहू को ब्लाक अध्यक्ष बैकुंठपुर NMOPS, हेमा शर्मा महिला विंग ब्लाक अध्यक्ष बैकुंठपुर एवं बलजीत कुर्रे को जिला उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
बैठक में उपस्थित प्रांतीय उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ तिवारी के द्वारा कहा गया कि पुरानी पेंशन की लड़ाई हमारे हक की लड़ाई है यह लड़ाई हमे मिलकर लड़नी होगी इस हेतु सदैव ततपर रहने की बात कही एवं जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में 28 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर की बैठक आयोजित है जिसमे पूरे भारत के 113 प्रांताध्यक्ष सम्मिलित हो रहे है।
उसके पश्चात जिला अध्यक्ष ब्रिजनारायन मिश्रा के द्वारा कहा गया कि एन पी एस के तहत जिंदगी भर सेवा करने के पश्चात कर्मचारियों को नाममात्र का ही पेंशन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हमे अपनी ऊर्जा पहचान कर पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्य करना है ओ पी एस से ही कर्मचारियों का स्वाभिमान जीवित रह सकता है।
मनेंद्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि एन पी एस सिस्टम धोखा है इसका खुलकर विरोध करना है।
सरगुजा सम्भागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खैरवार ने कहा कि 2004 से वर्तमान में एन पी एस लागू है जो कि शेयर मार्केट आधारित है और बाजार उतार चढ़ाव के कारण असुरक्षित है।
प्रांतीय सहसचिव महिला विंग सरिता चौहान न एन पी एस व ओ पी एस में फर्क को बताते हुए एन पी एस को छलावा बताया।
प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक गुप्ता ने कहा कि पहले हम पेंशन विहीन साथी है हमे पुरानी पेंशन बहाली हेतु मिलकर संघर्ष करना होगा।
जिला संयोजक विस्वास भगत ने कहा कि एन पी एस के साथ बुढापा कैसा होगा यह तथ्य विचारणीय है।
महिला विंग मनेंद्रगढ़ ब्लाक अध्यक्ष दीपा पांडेय ने कहा कि हमे आत्मीयता के साथ पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्य करना है।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ तिवारी,जिला अध्यक्ष ब्रिजनारायन मिश्रा,प्रांतीय सहसचिव सरिता चौहान, प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक गुप्ता,सम्भागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खैरवार,जिला अध्यक्ष महिला विंग दीपिका चन्द्रा, जिला संयोजक विस्वास भगत,ब्लाक अध्यक्ष बैकुंठपुर महेश साहू, ब्लाक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ वीरेंद्र पांडेय,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल,ब्लाक अध्यक्ष बैकुंठपुर हेमा शर्मा महिला विंग, पवन दुबे,नय्यर अंसारी,विजेंद्र यादव,बलजीत कुर्रे,धीरेन्द्र सिंह,दीपा पांडेय,,राजदेव राम भगत,हरिदास,अजय भूषण,अलोइस तिग्गा,महेश पांडेय,अब्दुल करीम,लव साहू,अविनाश ठाकुर,अनन्त करुणा एवं अन्य पेंशन विहीन साथी उपस्थित थे।

